फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Navodaya Admission: 4500 applications for 80 seats, last date 7th October

नवोदय प्रवेश : 80 सीटों के लिए हुए आवेदन 4500, अंतिम तिथि सात अक्तूबर

Fri, 04 Oct 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Admission: 4500 applications for 80 seats, last date 7th October
फिरोजाबाद। गुरैया सोयलपुर सिरसागंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार नवोदय परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया है। कक्षा छह में 80 सीटों के प्रवेश के लिए 4500 आवेदन जनपद में हो चुके हैं। एक सीट के लिए 56 लोग अभी दावेदारी कर चुके हैं। अभी 7 अक्तूबर तक आवेदन होने हैं।नवोदय विद्यालय समिति, रीजन से प्रवेश परीक्षा की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर है। दाखिले के लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने आवेदन होने थे। इस बार अभिभावकों में नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूकता दिख रही है। इस बार 4500 आवेदन अभी तक मिल चुके हैं। वहीं, शिक्षा विभाग की जागरूकता की वजह से प्रत्येक स्कूल से करीब 5-5 आवेदन कराए गए हैं।
विज्ञापन

---
9 व 11वीं में दाखिला प्रक्रिया शुरू
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 व 11 में भी प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 30 अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण हो सकता है। प्रधानाचार्य अरविंद उपाध्याय ने बताययाकि ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.nic.in पर आवेदन किया जाना है। कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2025 को होगा। परीक्षा का समय 11 बजे से 1:30 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय वैलिड फोटो आईडी, फोटोग्राफ, सिग्नेचर, अभिभावक के सिग्नेचर और एकेडमिक मार्कशीट आदि अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


---
इस बार दिख रही जागरूकता
-नवोदय विद्यालय में दाखिला दिलाने के लिए जागरूकता दिख रही है। एक सीट पर 56 दाबेदार हो चुके हैं। इनकी परीक्षा कराकर मेधावियों का चयन किया जाएगा। 4500 आवेदन अभी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. अरविंद उपाध्याय, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed