{"_id":"e2b6f79b108325f883510d59662512ea","slug":"national-communal-harmony-week-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीएम म्यू. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. नीता सक्सेना की अध्यक्षता में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
संगीत विभागाध्यक्षा डा. विनीता सक्सेना के निर्देशन में सद्भाव को प्रेरित करने वाले गीतों नफरत की दीवार हटा दो तथा अनेकता में एकता विषेषता हमारी है की मोहक प्रस्तुतियां एमए फाइनल की छात्रा शारदा द्विवेदी एवं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सपना, शिल्पी, श्वेता, मनु द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं हिंदी विभागाध्यक्षा डा. शशिप्रभा तोमर ने सांप्रदायिक सद्भाव पर बल देते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन को संस्कारित किया जाना आवश्यक है।
अंग्रेजी की विभागाध्यक्षा डा. सीमारानी जैन ने मानव धर्म को सभी धर्मों से श्रेष्ठ बताया। प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष गणतंत्र है। हिंदी प्रवक्ता दर्शना कुमारी के निर्देशन में पोस्टर-प्रतियोगिता एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए सांप्रदायिक सद्भाव आवश्यक है विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डा. शशिप्रभा तोमर ने किया। दर्शना कुमारी ने सभी का आभार प्रकट किया।