फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nasirpur police arrested the accused of molesting a minor.

Firozabad News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी नसीरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nasirpur police arrested the accused of molesting a minor.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। खेत में काम कर रहे माता-पिता के साथ मौजूद नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने छेड़खानी कर दी। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर थाना नसीरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में दंपती अपने खेत पर गत 7 जनवरी को काम कर रहे थे। उनके साथ उनकी नाबालिग पुत्री भी खेत पर थी। शाम होने पर बच्ची खेलते हुए कुछ दूर चली गई। जहां नाबालिग के साथ श्रीपति निवासी गांव अतापुर थाना नसीरपुर ने छेड़खानी कर दी। नाबालिग की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन मौके पर आ गए। तब तक आरोपी मौके से भाग निकला था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले के आरोपी श्रीपति को नसीरपुर पुलिस ने आरोपी के गांव के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसको पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed