फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Narsingh Dham, Jain Temple and Hanuman Temple will be rejuvenated.

Firozabad News: नरसिंह धाम, जैन मंदिर और हनुमान मंदिर का होगा कायाकल्प

Sat, 14 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Narsingh Dham, Jain Temple and Hanuman Temple will be rejuvenated.
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार ने जिले के तीन प्राचीन और सिद्ध मंदिरों के सुंदरीकरण व पर्यटन विकास के लिए 3.40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन


मंछना स्थित प्राचीन भगवान श्री नरसिंह धाम के लिए सरकार ने 112.34 लाख की राशि मंजूर की है। यहां आधुनिक विश्राम गृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और मंदिर तक पहुंचने के लिए लिंक मार्ग का निर्माण होगा। अपनी बेजोड़ वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध छदामी लाल जैन मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 128.32 लाख खर्च किए जाएंगे। मंदिर की वास्तुकला का संरक्षण किया जाएगा और भव्य लाइटिंग के जरिए इसे नया स्वरूप दिया जाएगा। सिद्ध पसीने वाले हनुमानजी मंदिर के लिए 100.03 लाख का बजट आवंटित हुआ है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए यहां पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत जनसुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण के बाद यहां दर्शन की प्रक्रिया अधिक सुगम और शांतिपूर्ण हो सकेगी।


पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि स्वीकृत बजट का उपयोग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा। मुख्यमंत्री की मंशा इन स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की है। इससे न केवल दर्शन सुगम होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर होटल, परिवहन और गाइड जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed