फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nano urea sprayed through drone

Firozabad News: ड्रोन के माध्यम से किया नैनो यूरिया का छिड़काव

Fri, 05 Jan 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jan 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Nano urea sprayed through drone
फोटो-06
विज्ञापन

-विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कैबिनेट ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाणपत्र
-अरांव ब्लॉक के ग्राम भदेसरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मौजूद रहे जनप्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ब्लॉक अरांव के भदेसरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पीएम प्रणाम योजना के तहत नैनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव किए जाने की विधि की जानकारी किसानों को दी गई। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसान सम्मान निधि, आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना के कई लाभार्थियों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म किए जाने के साथ बच्चों को अन्न प्राशन्न का कार्यक्रम किया गया। पीएम प्रणाम योजना के तहत डीएपी एवं यूरिया के साथ नैनो यूरिया एवं डीएपी के बारे में काफी विस्तार से जानकारी दी।

नैनो यूरिया का ड्रोन के माध्यम से आलू की फसल में छिड़काव कराया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, सिरसागंज नगर अध्यक्ष साथ थे। इस दौरान प्रभारी सीडीओ एवं पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के साथ बीडीओ अरांव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed