फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nandpur-Khairgarh dam dries up, farmers worried about irrigation

Firozabad News: नंदपुर-खैरगढ़ बंबा सूखा, सिंचाई के लिए किसान परेशान

Fri, 26 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nandpur-Khairgarh dam dries up, farmers worried about irrigation
नंदपुर-खैरगढ़ बंबा सूखा। संवाद - फोटो : नंदपुर-खैरगढ़ बंबा सूखा। संवाद
खैरगढ़। क्षेत्र में नहरों में पानी न आने से किसान मायूस हैं। नंदपुर झील से हाथवंत होकर खैरगढ़ और ग्राम साथी तक जाने वाले बंबा में पिछले एक पखवाड़े से पानी नहीं पहुंचा है, जिसके चलते गेहूं, सरसों और आलू जैसी नकदी फसलों की सिंचाई ठप पड़ी है। किसान सुरेश चंद, अल्केश कुमार, बृजेश कुमार, रमेश चंद्र, मनोहर लाल, राजकुमार, सुरेंद्र कुमार और रामसेवक आदि ने बताया कि नंदपुर झील से निकलने वाला यह बंबा हाथवंत, कनवारा, निकाऊ, द्वारकापुर, कलूपुरा और खैरगढ़ जैसे दर्जनों गांवों की प्यास बुझाता है। वर्तमान में फसलों को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन बंबा सूखा होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। यदि जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया, तो पैदावार पर इसका भारी असर पड़ेगा। प्रशासन से मांग है कि हाथवंत होकर गुजरने वाले इस बंबा में तत्काल पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed