फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Namokar Mahamantra recitation happened in Nasiya Ji temple

Firozabad News: नसिया जी मंदिर में हुआ णमोकार महामंत्र का पाठ

Wed, 09 Apr 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Namokar Mahamantra recitation happened in Nasiya Ji temple
नसियाजी मंदिर में णमोंकार मंत्र के पाठ में आयोजित श्रद्धालु।  - फोटो : नसियाजी मंदिर में णमोंकार मंत्र के पाठ में आयोजित श्रद्धालु।
फिरोजाबाद। मुनिराज अमित सागर महाराज के सानिध्य में नसिया जी दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। काफी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मुनि महाराज ने कहा इस मंत्र में संसार की पंच परमेष्ठी को नमस्कार किया गया है। यह आत्मा अरहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु परमेष्टी की हैं। मर्म बताते हुए मुनि महाराज ने कहा कि वर्तमान में आचार्य उपाध्याय और साधु परमेष्ठी के साक्षात दर्शन होते हैं। इस मंत्र का सबसे छोटा रूप ओम है। इस दौरान मोहित जैन, मुकेश जैन, सुनील जैन, डाॅ. अमित जैन, राजेश, प्रवीन जैन, इंद्र कुमार जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन





विश्व शांति के लिए किया नवकार महामंत्र का पाठ

शिकोहाबाद। विश्व शांति के लिए बुधवार को णमोकार मंत्र का आयोजन भरतेशपुरम नसिया जी में किया गया। महामंत्र के पाठ में सर्वसमाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। जिन्होंने एक सुर में नवकार महामंत्र का 96 मिनट तक पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार कीर्ति चौधरी और राजीव गुप्ता ने किया। तहसीलदार ने कहा कि इस महामंत्र का पाठ 108 देशों में एक साथ किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, राजीव गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल जैन समाज का नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लिए है। इस अवसर पर सुभाष जैन, ज्ञानेन्द्र जैन, प्रिन्स जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, अशोक जैन, शरद जैन, प्रदीप जैन, आलोक जैन, दीपक जैन, राहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed