{"_id":"62c09734b6ac47651c0fbdc9","slug":"nahar-firozabad-news-agr53886435","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नहर में नहा रहा युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग नहर में नहा रहा युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों संग नहर में नहा रहा युवक लापता
पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से करा रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नहर में दोस्तों संग नहाने आया युवक पानी में लापता हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे। पुलिस भी पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी।
सिरसागंज के गांव शेख की सराय निवासी राघव (22) पुत्र राणा प्रताप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दो दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर गांव आया था। शनिवार को वह अपने दोस्त वारिस, सूरज, मुनेश, शनि, प्रशांत के साथ नहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक राघव पानी में लापता हो गया। जब इसकी जानकारी उसके दोस्तों को हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी परिजन को दी। घरवाले परेशान हो उठे। परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ भांडरी पुल के समीप पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और युवक को स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशने में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि राघव तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसकी शादी तीन साल पहले सपना से हुई है। उसका एक बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।