फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagrik sansodhan bill

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
nagrik sansodhan bill
फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधन बिल का बिरोध करते कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतियां जलाते ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बुधवार को कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मौढा गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नाले की पुलिया पर बिल की प्रतियां जलाईं। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र सिंह यादव, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष कमलेश जैन, मनोज भटेले, पवन दुबे, आकाश यादव, हर्षित भटेले, महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, पूर्व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, प्रकाश निधि गर्ग, नुरुलहुदा लाला राइन गांधी, कुसुम सिंह, चांद कुरैशी, बकार अहमद, सौरभ पोरवाल, इमरान कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बिल प्रतियों की जगह प्रियंका का पत्र जला दिया
फिरोजाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्र भेजकर नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने के निर्देश दिए थे। नाले की पुलिया पर प्रदर्शन करने पहुंचे कुछ कांग्रेसियों ने इसी पत्र को जला दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि जब प्रतियां जलाई गईं तब वह मौजूद नहीं थे। वह प्रदर्शन के दौरान कुछ देर रुककर वापस आ गए थे। प्रतियां जलाने का आदेश नहीं था सिर्फ विरोध प्रदर्शन का आदेश था। ऐसा नहीं हो सकता कि प्रियंका गांधी के पत्र की प्रतियां जलाई गई हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed