फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagla khangar,nagla khangar shikohabad,fire in wheatcrops,fire in wheat crops,heatwave news,heatwave firozabad news

नगला खंगर में दस बीघा गेहूं की तैयार फसल जल कर राख

Thu, 01 Apr 2021 07:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
nagla khangar,nagla khangar shikohabad,fire in wheatcrops,fire in wheat crops,heatwave news,heatwave firozabad news
हाईटेंशन बिजली के तारों से लगी आग के बाद गेहूं के खेतों पर लगी भीड़। - फोटो : TUNDLA
शिकोहाबाद। नगला खंगर निवासी किसान संजू उर्फ संजय पुत्र रनवीर सिंह ने गांव के ही अजब सिंह की दस बीघा जमीन को लगान पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। कड़ी मेहनत के बाद फसल पक कर खेत में खड़ी थी। बृहस्पतिवार की सवेरे अचानक ऊपर से होकर जा रहे हाईटेंशन बिजली क ा तार टूटकर खेतों में गिर पड़ा। जिससे गेहूं की तैयार फसल जल कर राख हो गई। हादसे से किसान व उसका परिवार सदमें में है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार विद्युत तारों के टूट कर गिरने से किसान की पकी हुई फसल जल कर राख हो रही है। बुधवार को भी कई बीघा फसल जल कर राख हो गई। बृहस्पतिवार को नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला खंगर में संजू की दस बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

खड़ी फसल को जलता देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया; लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दस बीघा फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और किसान के नुकसान का आंकलन किया। ग्राम प्रधान नगला खंगर और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed