फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam firozabad,swachata abhiyan,green firozabad clean firozabad,smart city firozabad,smart city UP 83,UP 83

खुशखबर: सुहाग नगरी के गली-मोहल्लों में स्वच्छता का संदेश देंगे 58 टिपर और कॉम्पेक्टर, डलाबघरों से मिलेगी निजात

Mon, 07 Jun 2021 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam firozabad,swachata abhiyan,green firozabad clean firozabad,smart city firozabad,smart city UP 83,UP 83
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर की सड़कों से कूड़ा खत्म करने के लिए पिछले छह माह से मेयर नूतन राठौर द्वारा की जा रही पहल आखिकार सफल हो गई। मेयर नूतन राठौर के निर्देश पर नगर निगम अधिकारियों ने शहर की सड़कों और गली मोहल्लों में लगने वाले कूड़े के ढेरों को खत्म करने के लिए 58 वाहनों को खरीद लिया है। जिसमें 50 मिली टिपर है। जिनमें सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। वहीं आठ कॉम्पैक्टर हैं। जिसमें टिपर का कूड़ा ट्रांसफर करके चनौरा स्थित खत्ताघर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में रहने वाली करीब साढ़े सात लाख की आबादी के बीच प्रतिदिन 283 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को चनौरा स्थित खत्ताघर पर डंप किया जाता है। लेकिन वाहनों के अभाव में यह कूड़ा अभी तक शहर के प्रमुख स्थानों पर एकत्रित किया जाता था। जो देर शाम तक उठ पाता है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने के लिए नगर निगम के पास वाहनों का अभाव था। जिसके चलते लगे सड़कों पर कूड़ा फेंक दिया करते थे। इसे रोकने के लिए नगर निगम ने जहां 50 मिनी टिपर खरीदे हैं। वहीं, आठ कॉम्पैक्टरों को खरीदा गया है। जिससे शहर की सड़कों के साथ गली मोहल्लों को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन

सीएनजी से संचालित होंगे वाहन
जिन वाहनों को कूड़ा उठान के लिए नगर निगम द्वारा खरीदा गया है। वह वाहन सीएनजी गैस से संचालित। नगर निगम के अफसरों ने सीएनजी पंप मालिक से संपर्क करना शुरु कर दिया है। जिससे समय से सीएनजी गैस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता क ा संदेश देंगे वाहन
वाहनों के ऊपर लाउडस्पीकर भी लगा है। जिसमें चिप लगाने के साथ ही यह वाहन गली मोहल्लों में गिला सूखा-कूड़ा एकत्रित करने के साथ ही स्वच्छता का संदेश भी देंगे।

शहर की सड़कों पर कूड़ा दिखाई नहीं दे। इसलिए 58 वाहनों को खरीदा गया है। जिसमें 50 टिपर और आठ कॉम्पैक्टर है। जल्द ही इन वाहनों को वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगाया जाएगा। जिससे शहर के मुख्य मार्ग और गली मोहल्लें साफ दिखाई दें। -नूतन राठौर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed