फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam

नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने जयश्रीराम के लगाए नारे

Thu, 31 Dec 2020 07:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
फिरोजाबाद। पालीवाल हॉल में बृहस्पतिवार को आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर 51 की पार्षद के प्रस्ताव पर जमकर विरोध हुआ। पार्षदों ने हंगामा किया। सदन में जय श्री राम और जय श्री कृष्ण के नारे लगाए। करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा सदन की कार्रवाई को आधा घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आयोजित सदन के समक्ष 16 प्रस्तावों को रखा गया था। इसमें 12 प्रस्तावों को पार्षदों द्वारा मंजूरी दे दी गई जबकि दो प्रस्तावों पर पार्षदों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने पर नगर निगम अधिकारियों को पत्रावलियां मंगानी पड़ी। वार्ड संख्या 51 की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर हंगामा हुआ। इस प्रस्ताव पर पार्षदों ने सदन में जयश्रीराम और जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पार्षदों ने कहा कि सदन के 80 पार्षद है। उनमें से मात्र एक पार्षद का ही प्रस्ताव आखिर सदन में क्यों रखा गया। पार्षदों का कहना था कि हम लोग वार्ड संख्या 51 स्थित गल्ला मंडी में अयोध्या राजगद्दी और भगवान राम के नाम पर बनने वाले स्वागत द्वार का विरोध नहीं कर रहे लेकिन अन्य पार्षदों के प्रस्ताव भी रखे जाने चाहिए थे। सदन में करीब आधा घंटे तक बहस चली और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मेयर नूतन राठौर द्वारा पार्षदों को शांत कराते हुए कहा कि इसके लिए जांच कमेटी का गठन करने के साथ ही जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर भी पार्षद नहीं माने और उनका कहना था कि उस अधिकारी का नाम सदन में सामने लाया जाए जिसके द्वारा मात्र एक ही प्रस्ताव रखा गया है। मामला बढ़ता देख नगर आयुक्त विजय कुमार ने आधा घंटे के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया। आधा घंटे की कार्रवाई के बाद फिर से सदन शुरू हो सका। विरोध के कारण प्रस्ताव नंबर 15 पास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी के जन्मदाता रुस्तम उस्ताद द्वार निर्माण की मांग
मेयर नूतन राठौर व नगर आयुक्त विजय कुमार से नालबंद, रसूलपुर या फिर हाजीपुरा के समीप चूड़ी के जन्मदाता रुस्तम उस्ताद के नाम से स्वागत द्वार निर्माण की मांग की। पार्षदों का कहना है जिन्होंने लाखों लोगों को रोगजार देने के साथ ही एक ऐसी चीज का निर्माण किया जिसके नाम से फिरोजाबाद की पहचान देश ही नहीं विदेशों में है। उसके नाम से भी एक स्वागत द्वारा सुहागनगरी में होना चाहिए। इस पर सभी पार्षदों ने समर्थन करते हुए मांग की। प्रस्ताव को नगर निगम अधिकारियों द्वारा मिनट बुक में दर्ज कराया गया।
महापुरुषों की प्रतिमा के साथ लिखी जाए उनकी जीवन शैली
अमृत योजना के तहत बन रहे पार्कों में महापुरुषों की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव पर पार्षदों ने मोहर लगाते हुए मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार से मांग की कि महापुरुषों की प्रतिमा के साथ ही उनकी जीवन शैली लिखी एक पट्टिया भी लगवाई जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी जान सकें। नगर निगम परिसर में गुरुदयाल गुप्ता की प्रतिमा लगवाने की मांग की।
मकान नामांतरण कराने के प्रस्ताव को नहीं दी मंजूरी
पार्षदों का कहना था कि नगर की जनता पर पहले से ही नगर निगम द्वारा इतने टैक्स लगा दिए गए हैं जिससे जनता को दिक्कत हो रही है। ऐसे में नामांतरण की दरों में परिवर्तन करने से जनता को दिक्कत होगी और जनता विरोध कर सकती है। यह प्रस्ताव मंजूर नहीं हो सका।

नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने पर लगी मोहर
नगर निगम मार्केट में बनी दुकानों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर सदन की बैठक में नगर निगम अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव रखा गया था जिससे नगर निगम की आय में इजाफा हो सके। इस प्रस्ताव को सभी पार्षदों द्वारा पास कर दिया गया।
यह मुद्दे भी उठाए गए .
- शहर के प्रमुख स्थानों से देर से उठने वाला कूड़ा।
- वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की कमी की समस्या।
- हर माह होनी चाहिए बोर्ड की बैठक।
- रसूलपुर थाने के पास राष्ट्रीय वीर दुर्गा दास द्वार का निर्माण।
- मंगल बाजार व चूड़ी गड्डा बाजार से टैक्स लेने की मांग।
- पार्कों के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग।
- परशुराम द्वार का अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराने और उद्घाटन की मांग।
- दो महिला मृतक पार्षदों को आर्थिक सहायता देने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed