फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020-पीएम से संवाद के लिए तैयार किया गया जीवाराम हाल

Tue, 18 Aug 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
जीवाराम हॉल में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण करते महापौर नूतन रा? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का अवार्ड पाने के लिए नगर निगम अधिकारियों नेे युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 20 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री अवार्ड की घोषणा करेंगे। अवार्ड के लिए देश के चार शहरों में फिरोजाबाद भी शामिल है। बीस अगस्त को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का हिस्सा बनी स्वयं सहायता समूूह से जुड़ी महिलाओं से पीएम मोदी सीधा संवाद भी करेंगे। इसके लिए नगर निगम के जीवाराम हॉल में तैयारियां की गई हैं। इस दौरान समूह की 25 महिलाओं में से 15 महिलाएं शामिल होंगी। जीवाराम हाल को पीएम के संवाद के लिए तकनीकि रूप से तैयार करने के लिए पीएमओ द्वारा अधिकृत दिल्ली से आईटी विभाग की टीम मंगलवार को यहां आ गई।
विज्ञापन

पीएम के संवाद के लिए दिल्ली से आई टीम में शामिल पांच सदस्यों ने जीवाराम हॉल में तैयारियां की हैं। कैमरा, एलईडी आदि लगाए गए हैं। बीस अगस्त तक टीम यहीं रहेगी और तैयारियों को अंतिम रूप देगी। आयोजन के लिए ट्रायल भी लिया गया है। बतौर ट्रायल स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं द्वारा कचरे से बने आइटमों की प्रदर्शनी भी हाल में लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा किया गया। कचरे को पुन: प्रयोग में लेने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नगर निगम में प्रशिक्षण दिया गया था। इस समूह की 15 महिलाओं से प्रधानमंत्री द्वारा संवाद किया जाएगा। समूह से जुड़ी महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

एक से 31 जनवरी तक चला था स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रथम स्थान पाने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने एक से 31 जनवरी तक दिन रात मेहनत की थी। रैली और मानव शृंखला बनाकर जहां लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया था। वहीं घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया था। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग आदि लगवाए गए थे। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर स्लोगन आदि लिखे गए थे। साथ ही 25 समूह की 250 महिलाओं को कचरे से सजावटी सामान तैयार करने का प्रशिक्षण दिल्ली की ट्रेनर नीलम द्वारा आठ माह तक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed