फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam

आत्महत्या की कोशिश करने वाले पार्षद ने नगर निगम में दिया धरना

Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
नगर निगम में धरना देते पार्षद मुनेंद्र यादव की समस्याएं सुनते नगर आयुक्त विजय कुमार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विकास कार्य को लेकर नगर निगम परिसर स्थित निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कक्ष में फांसी लाकर आत्महत्या करने वाला पार्षद द्वारा बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर में धरना दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा विकास कार्य कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे वार्ड संख्या 25 के पार्षद मुन्नेंद्र यादव का कहना है कि उनके क्षेत्र में स्थित ढोलपुरा तालाब के सौंदर्यीकरण का ठेका 40 लाख में उठाया गया था। तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होने से पूर्व ही ठेका निरस्त कर दिया गया। ठेका क्यों निरस्त किया गया। इस बार भी यही हुआ।
विज्ञापन

ढोलपुरा, नई आबादी नगला पचिया के साथ नगला मोती की कुछ गलियों के निर्माण के लिए नगर निगम को प्रस्ताव बनाकर दिया गया था। सभी कार्य मात्र 19 लाख रुपये के थे, लेकिन एक भी कार्य को पास नहीं किया गया और सभी कार्य निरस्त कर दिए गए। उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है। इसके साथ ही अभी तक विकास समिति की बैठक का गठन भी नगर निगम अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है। एक्ट के अनुसार बोर्ड की बैठक का आयोजन भी नहीं किया जा रहा। इन सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ड संख्या 25 के पार्षद मुन्नेंद्र यादव के साथ पार्षद अवधेश बाल्मीकि, पार्षद पति दिनेश कुमार और नेता विरोधी दल प्रेम चंद्र शंखवार भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed