फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam board

नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर निकाली स्वच्छता रैली

Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam board
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत स्वच्छता रैली के दौरान श्री तिलक इंटर कॉलेज में स्वच्छता क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड के गठन को दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को शहर में स्वच्छता रैली निकाली गई। महापौर नूतन राठौर के नेतृत्व में निकाली गई स्वच्छता रैली के माध्यम से शहर को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

रैली तिलक इंटर कालेज के मैदान से प्रारंभ हुई। रैली गांधी पार्क चौराहा, छिंगामल का बाग, सेंट्रल चौराहा, बर्फखाना चौराहा, गांधी नगर चौराहा, आर्यनगर होते हुए सर्विस रोड से तिलक कॉलेज के मैदान में पहुुंचकर समाप्त हो गई। रैली में शामिल नगर
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों, एनसीसी कैडिटों और स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ महापौर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार ने दिलाई। रैली के दौरान मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार, अपर नगर आयुक्त शिवसिंह, उपसभापति संतोषी देवी राठौर, पार्षद फूलमाला राठौर, हरिओम वर्मा, अजय शर्मा, देश दीपक यादव, मोहित अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद थे। जलकल विभाग के महाप्रबंधक सुरेश चंद्र, एक्सईएन चंदन सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी, निर्माण विभाग के एई अतुल पांडेय, जेई प्रवीन कुमार, जेएएसओ दलवीर सिंह, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक स्वदेश सिंह यादव, प्रकाश विभाग से संजय बघेल, कर निधारण अधिकारी पुष्पादेवी राठौर व तिलक इंटर कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवाओं की मॉनीटिरिंग के लिए कंट्रोल सेंटर बनाएंगे : मेयर
नगर निगम के सदन को गठित हुए दो साल पूरे होने पर नगर निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में महापौर नूतन राठौर ने दो साल की उपलब्धियां बताईं। महापौर ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में स्मार्ट रोड का विकास और निर्माण किया जाएगा। शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहे और तिराहों को विकसित किया जाएगा। शहर की विभिन्न सेवाओं की मॉनीटिरिंग के लिए कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम में ऑन लाइन व्यवस्था लागू की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। हर घर को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इस मौके पर दो साल में कराए गए कार्यों की बुकलेट का वितरण किया।

श्रीराम कॉलोनी की जनता ने किया स्वागत
फिरोजाबाद। कोटला रोड पर बसी श्रीराम कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल किए जाने पर क्षेत्रीय लोग शिवकुमार राठौर के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नगर निगम पहुंचे। यहां मेयर नूतन राठौर का महिलाओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर आयुक्त विजय कुमार का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की। रामनगर के लोग भी स्वागत करने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed