{"_id":"5e6bca508ebc3ea82910784a","slug":"murder-firozabad-news-agr433694912","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या में अवैध संबंधों का मामला, एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या में अवैध संबंधों का मामला, एक आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र में होली के दिन शराब पिलाकर की गई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। इनके आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधेड़ की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी।
होली के अगले दिन बुधवार को गढ़ी निर्भय निवासी पप्पू कुशवाह (55) का खून से लथपथ शव थाना क्षेत्र के गांव नगला रैया स्थित गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू, शराब की बोतल, नमकीन आदि मिले थे। उसे शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले जाया गया था।
पुलिस के मुताबिक मौके से मिले चाकू, बोतल आदि से फिंगर प्रिंट व मृतक की पत्नी व परिजनों से हुई पूछताछ के बाद कुछ ठोेस सबूत हाथ लगे हैं। इन्हीं के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आगरा, टेढ़ी बगिया निवासी एक युवक भी हत्या में शामिल है। जो घटना के दिन गांव में होली खेलने आया था और पप्पू के साथ उसने शराब पी थी।
विज्ञापन
पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। संभवत: पुलिस शनिवार को पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि हत्या में अवैध संबंधों का मामला प्रकाश में आ रहा है। कुछ ठोस सबूत हाथ लगे हैं। इनके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।