{"_id":"5e459c2f8ebc3ee5ff245b73","slug":"murder-firozabad-news-agr429365666","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला पॉलिटैक्निक छात्र का शव, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला पॉलिटैक्निक छात्र का शव, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दादरी और अजायपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर पॉलीटेक्निक छात्र का शव पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
नगर के मुस्तफाबाद रोड स्थित रहचटी निवासी अभिनय शर्मा (22) पुत्र प्रदीप शर्मा सिरसा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।
बुधवार सुबह सात बजे घर से मगध एक्सप्रेस से कॉलेज के लिए निकला था। लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। शाम पांच बजे के करीब अजायपुर चौकी से घर पर फोन आया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। अजायपुर पुलिस ने छात्र के मोबाइल से उसकी शिनाख्त की। परिजनों के मोबाइल पर उसका फोटो भी भेजा। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक छात्र चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी संदिग्ध हालात में मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।