फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal will execute demand raised in Satyagraha

सत्याग्रह में उठाई मांगों पर अमल करेगा नगर निगम

Fri, 09 Sep 2016 01:10 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 09 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal will execute demand raised in Satyagraha
सत्याग्रह में उठाई मांग पर अमल करेगा नगर निगम - फोटो : Amar Ujala
गुरुवार को लोक नागरिक समिति सचिव एवं आयुक्त के मध्य हुई वार्ता
विज्ञापन

एक मकान पर मिलेगी एक रसीद, कर निर्धारण को 20 को होगी कार्यशाला

लोक नागरिक कल्याण समिति सचिव सतेंद्र जैन सौली के नेतृत्व में चले सत्याग्रह के दौरान नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखी गई मांगों पर सहमति बन गई। निगम के दोषी कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक मकान का एक ही टैक्स लगेगा। 20 को कर निर्धारण के संबंध में कार्यशाला होगी। अगली बैठक तक किसी को नोटिस आदि भी जारी नहीं किए जाएंगे।

लोक नागरिक कल्याण समिति द्वारा सत्याग्रह के दौरान रखी गई मांगों के संबंध में गुरुवार को नगर आयुक्त के साथ मंथन किया। इसमें कर निर्धारण प्रपत्र को सरल बनाने के लिए 20 सितंबर को कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें कर निर्धारण से जुड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौजूद रहकर सभी को जानकारी देंगे। नगर आयुक्त ने समिति को भरोसा दिया कि गृहकर, जलकर के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। गृहकर एवं जलकर वसूली के नोटिस 20 सितंबर तक जारी नहीं होंगे। सत्याग्रहियों के खिलाफ दर्ज अभियोग को शीघ्र वापस कराने का भरोसा दिया। समिति ने शहर की साफ सफाई, जलभराव की समस्या को दूर करने तथा सड़कों को सुधारने की बात भी रखी। समिति के सचिव सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन स्थगित होने के बाद में जिन बिंदुओं पर निगम और सत्याग्रहियों के बीच सहमति हुई थी उस पर शीघ्र कार्रवाई होगी। स्वकर का कैंप सुहागनगर में लगाए जाने का विरोध किया। वार्ता के दौरान सनातन गांधी एससी शर्मा, रामदास कुशवाह, हरिओम शर्मा, मुकेश राजौरिया, डा.सुभाष चंद्र जैन, रामकुमार गुप्ता, ममता उपाध्याय, श्याम किशोर शर्मा, प्रदीप कुशवाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed