{"_id":"69347b7ecb8d3173c301beea","slug":"municipal-tc-beats-wife-fir-lodged-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-162391-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगरपालिका के टीसी ने पत्नी को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगरपालिका के टीसी ने पत्नी को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। नगरपालिका में टीसी के पद पर कार्यरत कर्मचारी पर उसकी पत्नी ने दहेज की खातिर पीटने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल हुई विवाहिता ने घटना की प्राथमिकी थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खेड़ा निवासी अर्चना देवी का पति अवनीश यादव नगरपालिका में टीसी के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि आए दिन पति शराब पीकर आता है। शादी वर्ष 2011 में हुई थी। विवाहिता के दो बच्चे हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति ने मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि पति दहेज में 5 लाख रुपये एवं एक बाइक या फिर दो बीघा जमीन की मांग कर रहा है। दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि गत 3 दिसंबर को पीड़िता को आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।