फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal Corporation gets Rs 18 crore, development works will accelerate

Firozabad News: नगर निगम को मिले 18 करोड़, विकास कार्यों में आएगी तेजी

Sun, 18 Jan 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation gets Rs 18 crore, development works will accelerate
नगर निगम 
फिरोजाबाद। नगर निगम के लिए विकास कार्यों की राह आसान हो गई है। शासन ने 15वें वित्त आयोग की मद में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निगम को 18 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

इस बजट से शहर में जर्जर सड़कों के नवीकरण, नाली व नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही, जलभराव की समस्या से निपटने और वंचित क्षेत्रों में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए भी संसाधन जुटाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन आशीष शुक्ला ने बताया कि इस धनराशि के उपयोग के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिन पर महापौर की अध्यक्षता वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बजट के मिलने से निगम को अब शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed