फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal Corporation Executive meeting on 8th, development works worth crores will be approved

Firozabad News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 8 को, करोड़ों के विकास कार्यों पर लगेगी मुहर

Sun, 05 Oct 2025 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Executive meeting on 8th, development works worth crores will be approved
नगर निगम - फोटो : नगर निगम
- घंटाघर, जोनल कार्यालय और सीनियर सिटीजन केयर पर फोकस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। नगर निगम के विकास कार्यों को गति देने के लिए 8 अक्तूबर को जीवाराम हॉल में कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। महापौर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में करोड़ों रुपये की लागत वाले विकास परियोजनाओं और जनहित के 38 बिंदुओं पर मुहर लगाई जाएगी। एजेंडे में दशकों पुराने घंटाघर के नवीनीकरण, शहर में नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना और पशु संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं।

लंबे समय से अटके कई अहम प्रोजेक्ट्स का रास्ता इस बैठक से साफ होने की उम्मीद है। इसमें दशकों से जर्जर पड़े घंटाघर का नवीनीकरण और घंटाघर चौराहे के आसपास भूमिगत विद्युतीकरण के कार्य का प्रस्ताव कार्यकारिणी पटल पर रखा जाएगा। ककरऊ कोठी स्थित निगम के जोनल कार्यालय में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से फर्नीचर, विद्युतीकरण और अन्य व्यवस्थाओं का प्रस्ताव विचारार्थ रखा जाएगा। सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और एनिमल बर्थ सेंटर (एबीसी) के संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी कार्यदायी संस्था को सौंपने के लिए अनुमोदन लिया जाएगा।
विज्ञापन


एन-कैप योजना के तहत वार्ड 21 में सड़क नवीनीकरण और सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के वित्तीय आगणनों पर भी चर्चा होगी। स्वास्थ्य केंद्र और पशु संरक्षण के लिए बनेगी रणनीति जनता के स्वास्थ्य और पशुओं के संरक्षण से जुड़े कई अहम मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भूमि

निगम क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए दतौजी कलां, ओम नगर आसफाबाद, मौजा ककरऊ, संतनगर, बोधाश्रम रोड, आंबेडकर पार्क बंबा रोड और मोमिन नगर हाजीपुरा पर चिह्नित भूखंडों पर चर्चा होगी। इससे स्वास्थ्य केंद्र स्थापना के लिए भूमि का टोटा दूर होगा। इसके अलावा कान्हा गोशाला, नगला पान सहायक और रूपसपुर में बनी अस्थाई गोशालाओं, साथ ही एबीसी सेंटर सोफीपुर की मॉनिटरिंग और देखभाल के लिए एक विशेष समिति गठन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। नगर निगम प्रशासन संचारी रोगों (मौसम आधारित बीमारियों) से निपटने और शहर की आंतरिक सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए साजो-सामान की खरीद करेगा, इसका भी प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा निगम ब्रास मशीन, एंटी लार्वा मशीन, फोगिंग मशीन जैसे जरूरी उपकरण खरीद पर विचार होगा। आंतरिक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 500 नए हथठेला की खरीद भी प्रस्तावित है।




8 अक्तूबर को प्रस्तावित निगम कार्यकारिणी बैठक का एजेंडा तय हो गया है। 38 सूत्री एजेंडा विचारार्थ कार्यकारिणी बैठक में रखा जाएगा। बैठक में पास होने वाले प्रस्तावों से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

- निहाल चंद, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed