फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mulayam Singh's birthday donation will Spai

मुलायम सिंह के जन्मदिवस पर सपाई करेंगे रक्तदान

Fri, 20 Nov 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Fri, 20 Nov 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh's birthday donation will Spai
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर जिले में सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में कई कार्यक्रम होंगे। सपा कार्यकर्ता रक्तदान भी करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को दबरई स्थित सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने बताया कि 21 नवंबर को काफी संख्या में कार्यकर्ता सैफई रवाना होंगे। जहां मुख्य मंत्री की अपील पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके बाद एथलेटिक्स स्टेडियम में एआर रहमान कॉन्सर्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


डा. दिलीप यादव ने बताया कि संगीतकार एआर रहमान संगीत कार्यक्रम से पूर्व पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव समिति के तत्वावधान में देर रात तक अन्य सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसके बाद 22 नवंबर को जिले में सपा सुप्रीमो के 76वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा। इसके बाद रोगियों को फल वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमो के जन्मदिवस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान डा. मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी, हरिओम यादव, शाहिबे आलम अंसारी, हनीफ खाकसार, कैलाश यादव, अशोक यादव, अशफाक खान, सत्यवीर यादव, सतेंद्र यादव, रघुराज सविता, विवेक अग्रवाल, उदयवीर सिंह यादव आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed