फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Movement seen in schools, sanitation with cleanliness

स्कूलों में दिखाई दी हलचल, साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन

Sat, 06 Feb 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Movement seen in schools, sanitation with cleanliness
कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं शुरू होने से पूर्व कक्षा में साफ सफाई करती महिला कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लंबे समय से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। 10 फरवरी से कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यालय खुलने के आदेश के बाद स्कूलों में हलचल दिखाई दी। शनिवार को करीब 10 माह से अधिक समय से बंद पड़े स्कूलों में साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

22 मार्च के बाद से कोरोना काल के कारण अभी तक स्कूल बंद पड़े हैं। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालयों को तो खोल दिया गया लेकिन छह से आठवीं तक के विद्यालयों में ताला लगा था। अब स्कूल खोलने के निर्देश के बाद स्कूल संचालक सक्रिय हो गए हैं। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा ने बताया कि नौवीं से आठवीं तक के विद्यालय पूर्व से ही खोले जा रहे थे। अब छह से आठवीं तक विद्यालय खोलने का आदेश आया है तो कक्षाओं की साफ-सफाई कर दी गई है। मायर एजूकेशन स्कूल के डायरेक्टर शिवकांत पलिया ने बताया कि 10 माह बाद स्कूल खुलने के आदेश आया है। कक्षाओं को सैनिटाइज भी किया गया। किड्स कॉर्नर स्कूल के निदेशक मयंक भटनागर ने भी विद्यालय खोलने की सूचना से राहत मिली। शिक्षकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधित खास दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन

स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल खोलने का उठाया था मुद्दा
फिरोजाबाद। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल खोलने का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिए गए थे। भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी थी। अब स्कूल खुलने के आदेश जारी होने के बाद सभी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed