{"_id":"6251d729f5ecdf3bab612aaa","slug":"mouth-blowing-units-firozabad-news-agr529775287","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच से आठ रुपये की वृद्धि पर बन सकती है सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच से आठ रुपये की वृद्धि पर बन सकती है सहमति
विज्ञापन

- सप्लायर्स एसोसिएशन की पहल, माउथ ब्लोइंग इकाइयों में आठवें दिन भी नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। माउथ ब्लोइंग इकाइयों में पिछले आठ दिन से चल रही कामबंदी का संकट दूर करने के लिए ग्लास सप्लायर्स एसोसिएशन ने पहल की है। एसोसिएशन ने कारखानेदारों को प्रस्ताव दिया है कि अधिकतम पांच से आठ रुपये तकी वृद्धि को स्वीकार कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शनिवार को आठवें दिन भी माउथ ब्लोइंग इकाइयों में काम नहीं हुआ।
दरअसल, एक अप्रैल से कांच उत्पादों की कीमत में प्रति किलोग्राम 20 रुपये की वृद्धि के बाद शहर के माउथ ब्लोइंग इकाइयों में उत्पादन का पहिया थमा हुआ है। देश-विदेश में माउथ ब्लोइंग कांच उत्पादों की सप्लाई करने वाले सप्लायर्स कारखानेदारों के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। सप्लायर्स का तर्क है कि सितंबर से होली तक 15 रुपये की वृद्धि कर चुके हैं। ऐसे में अब एक साथ 20 रुपये प्रति किलोग्राम कांच की बढ़ोतरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे कारखानेदारों व सप्लायर्स के मध्य उत्पन्न गतिरोध के कारण अधिकांश माउथ ब्लोइंग इकाईयों में कामकाज ठप है।
सप्लायर्स बोले,
माउथ ब्लोइंग कांच उत्पादों की दरों में पांच से आठ रुपये की तक की वृद्धि को स्वीकार कर लिया जायेगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार कांच उद्योग व श्रमिक हित में वे ज्यादा से ज्यादा आठ रुपये तक की बढ़ोतरी के साथ काम चलाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
- कैलाश शर्मा, सचिव, उत्तर प्रदेश ग्लास सप्लायर्स एसोसिएशन
कारखानों में कई दिन से चल रही कामबंदी उद्योग व श्रमिक हित के लिए सही नहीं है। हम वर्तमान हालातों में कारखानेदार कांच उत्पादों की कीमत ज्यादा से ज्यादा आठ रुपये बढ़ा लें, तो हम काम चलाने को तैयार हैं।
- छोटे सिंह यादव अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्लास सप्लायर्स एसोसिएशन
प्रस्ताव एसोसिएशन के समक्ष रखा जाएगा
वर्तमान में जो गतिरोध है, उसे आपसी बातचीत से ही हल किया जा सकता है। माउथ ब्लोइंग उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के संबंध में सप्लायर्स की ओर से जो ऑफर आया है, उसे एसोसिएशन के समक्ष रखा जाएगा।
- पराग गुप्ता, सचिव, उत्तर प्रदेश ग्लास मेन्यूफेक्चरर एसोसिएशन