फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mourning procession taken out in a sad atmosphere in Shikohabad

Firozabad News: शिकोहाबाद में गमगीन माहौल में निकाला मातमी जुलूस

Sun, 30 Jul 2023 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Jul 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Mourning procession taken out in a sad atmosphere in Shikohabad
शिकोहाबाद में गमगीन माहौल में निकाला मातमी जुलूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मोहर्रम की 11वीं तारीख रविवार को नगर में गमगीन माहौल में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस को देखने के लिए कटरा बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें मुस्लिम समाज के युवा हुसैन की शहादत की याद में हाथों से छाती पीटते, शरीर पर चाबुकों से प्रहार करते चल रहे थे। इस दौरान कई युवाओं के शरीर से खून बहने लगा।
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में युवा अपने शरीर से खून बहाते हुए चल रहे थे। मातमी जुलूस दोपहर चार बजे इमामबाड़ा दर्जी गली से प्रारंभ होकर कटरा बाजार, पक्का तालाब होता हुआ करबला में जाकर समाप्त हुआ। इसमें शिया समुदाय के सैकड़ों की संख्या में लोग भाग ले रहे थे। युवा शरीर को ब्लेड और चाबुकों के साथ ही अन्य तरह के औजारों से लहुलुहान करते हुए चल रहे थे। मातमी जुलूस को देखने के लिए छतों और छज्जों पर महिलाओं की भीड़ लगी थी। इस दौरान सदर बशीआला ने बताया कि इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ और आगरा के लोग यहां मातम करने आए हैं। जुलूस में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग साथ चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ सिटी कमलेश कुमार, एसडीम विवेक मिश्रा, सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा सहित कई थानों का फोर्स जुलूस के साथ चल रहा था।
विज्ञापन




जुलूस के दौरान दिखा भाईचारा
शिकोहाबाद। षिया समुदाय का मातमी जुलूस शाम चार बजे से प्रारंभ हुआ। इस दौरान गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। जुलूस के दौरान जब कोई कांवड़ यात्री आ जाता तो जुलूस में मौजूद लोग एक साइड में होकर कांवड़ को रास्ता देते। इस दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जुलूस के आगे, पीछे और बीच में पुलिस फोर्स चल रही थी। इस मौके पर एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed