{"_id":"6786a751873af4dd14004256","slug":"mother-kaili-devis-costume-journey-started-with-much-fanfare-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-140846-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धूमधाम से निकली मां कैली देवी की पोशाक यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धूमधाम से निकली मां कैली देवी की पोशाक यात्रा
Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
पोशाक यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : पोशाक यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
फिरोजाबाद। मां राज राजेश्वरी कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में भक्तजन माता की पोशाक सिर पर रखकर चल रहे थे। करौली राजस्थान से आया माता का ध्वज आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। रथ पर विराजमान मां कैला देवी की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्प वर्षा की गई। शयन सेवक भक्त मंडल की ओर से मां राजराजेश्वरी कैला देवी की पोशाक यात्रा मंगलवार को कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर से शुरू हुई। सबसे आगे बैंड मधुर धुने बजाकर माता के भजन गाते हुए चल रहे थे। बीच में करौली राजस्थान से आया मां कैली देवी का ध्वज भक्तजन लिए हुए थे। मां के भक्त अपने अपने सिर पर पोशाक रखकर चल रहेे थे। माता के भजनों एवं लांगुरिया पर नृत्य करते हुए जयकारे लगा रहे थे।
सबसे पीछे मां कैला देवी का आकर्षक फूलों से सजा डोला था। पोशाक यात्रा अग्रसेन चौक जानकी द्वारा रामलीला मैदान होती हुई कैला देवी मंदिर भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान पोशाक यात्रा में डाॅ. मयंक भटनागर, मनोज शर्मा, रीतेश अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, विशाल तिवारी, सुनील राना, आजाद सिंह, विनीत कुमार, विकास श्रीवास्तव, आंनद तौमर, अनिल परिहार, शैलेंद्र कुमार, लकी भारद्वाज, दर्शन अग्रवाल, हरीबाबू, रिंकू माधौरिया, गौरव गुप्ता, कुशाल गुप्ता, अरविंद सक्सेना, अजय गुप्ता, मनीष उपाध्याय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।