फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother-in-law and father-in-law accused of dowry harassment

Firozabad News: सास-ससुर पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Fri, 11 Jul 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 11 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law accused of dowry harassment
जसराना। मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव सरवा निवासी रवीना की शादी क्षेत्र के गांव नगला वदिकन निवासी अश्वनी के साथ अप्रैल 2024 में हुई थी। रवीना का आरोप है कि शादी के बाद से सास कमला देवी एवं ससुर रामसेवक दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैनपुरी में मौजूद जमीन को भी सास कमला देवी ने धोखाधड़ी से अपने नाम में करा लिया। विरोध करने पर जान से मारने एवं घर से निकालने की धमकी देने लगे। इस दौरान 26 अप्रैल 2025 काे छत से गिरने से पति की मौत हो गई। महिला ने सीओ से शिकायत की है। सीओ के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




सांड़ को पकड़ने के लिए लगाई एसडीएम से गुहार

जसराना। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे एवं जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारी एसडीएम राजेश शुक्ला से मिलने पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहा सांड़ कई राहगीरों एवं व्यापारियों को चोटिल कर चुका है। उपचार के दौरान व्यापारी किशन चंद्र शिवहरे की मृत्यु हो चुकी है। व्यापारियों ने एसडीएम से सांड़ को पकड़वाकर गोशाला में भेजने का अनुरोध किया। वहीं व्यापारियों ने कहा श्रावण मास के दौरान नगर क्षेत्र में रविवार की सायं से सोमवार की सायं तक मांस की दुकानों को बंद रखा जाए, जिससे कांवड़ यात्रियों एवं मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को असहजता न हो। इस दौरान संजीव सिंघल, सुनील वर्मा, श्रीराम गुप्ता, लकी गुप्ता, कुनाल गुप्ता, अनूप मिश्रा, आकाश माहेश्वरी, जितेंद्र गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed