फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mosquito dominates millions rupees' drug

लाखों की दवा पर मच्छर हावी

Thu, 22 Sep 2016 12:52 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 22 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
mosquito dominates millions rupees' drug
लाखों की दवा पर मच्छर हावी - फोटो : Amar Ujala
शहर में वायरल और संक्रामक रोगों की दस्तक, फॉगिंग भी साबित हो रही बेअसर
विज्ञापन

शहर में नगर निगम करीब लाखों रुपये फागिंग पर खर्च करता है। लेकिन मच्छरों पर दवा का असर नहीं हो रहा है। फागिंग भी हो रही है और शहर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ऐसे में  मच्छरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मच्छरों के काटने से बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग अवश्य करवाई जाए, ताकि मच्छरों को खत्म किया जा सके।
शहर में जगह-जगह डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया सहित संक्रामक रोग दस्तक दे रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की भरमार है। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर शहर के सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा व फॉगिंग का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर निगम के कर्मचारी सुबह-शाम फॉगिंग करने के लिए गली-मोहल्लों में दौड़ रहे हैं, लेकिन आम जनता को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर में फॉगिंग व एंटी लार्वा की जिम्मेदारी सेनेटरी इंसपेक्टर व सुपरवाइजरों को सौंपी है। निगम कर्मचारी जिन क्षेत्रों में फागिंग व एंटी लार्वा कर रहे हैं, उस क्षेत्र के लोगों के हस्ताक्षर लेकर प्रतिदिन निगम को रिपोर्ट सौंपी जा रही है। स्टेशन रोड निवासी राजीव यादव का कहना है कि कुछ कर्मचारी फॉगिंग के लिए मशीन लेकर इधर-उधर घूमते नजर आए। कुछ जगह दवा छिड़क चले गए। करबला निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि क्षेत्र में फॉगिंग जरूर हुई, लेकिन नालियाें में गंदगी जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहने से मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ।
विज्ञापन



शहर में मच्छरों मारने के लिए नगर निगम द्वारा मैलाथियान दवा का छिड़काव किया जा रहा है, जो मच्छर में काफी असरकारक है। टेमीफाक्स 50 प्रतिशत ईसी एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। पहले अपेक्षा हालात में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - डा. प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

कल इन क्षेत्रों में हुई थी फॉगिंग
नगला विश्नू, लेबर कालोनी, आजाद नगर, मुश्ताक बिल्डिंग, कुआं वाली गली, भोजपुरा, कोटला रोड, स्टेशन, छारबाग, अंबेडकर पार्क, सैलई, बौधाश्रम, टापाकलां, लोहिया नगर, शीतल खां, देवनगर, हबीबगंज।

क्या बोली जनता
देवनगर निवासी कालीचरन ने बताया कि क्षेत्र में कर्मचारी कल फॉगिंग करने जरूर आए थे, लेकिन दवा छिड़काव के बाद भी मच्छर कम नहीं हुए।
कालीचरन का कहना है कि नगर निगम फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed