{"_id":"6418a40a49dea965d5002566","slug":"more-than-four-thousand-new-voters-will-be-included-in-the-eight-bodies-of-the-district-firozabad-news-c-25-1-96925-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले की आठ निकायों में चार हजार से अधिक नए मतदाता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले की आठ निकायों में चार हजार से अधिक नए मतदाता होंगे शामिल
Mon, 20 Mar 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले की आठ निकायों में चार हजार से अधिक नए मतदाता होंगे शामिल
फिरोजाबाद। जिले की आठ निकायों में 4174 मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को आवेदन किया है। इन आवेदनों की जांच पड़ताल करने के साथ ही मतदाता सूची में शामिल किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नए नाम जोड़ने के लिए फीडिंग का काम प्रारंभ कर दिया है। सबसे अधिक फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में 1921 नए मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। नगर निकाय चुनाव के लिए आयोग के निर्देश पर 11 से 17 मार्च तक चलाए गए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान विभाग को जिले की आठ निकायों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को 4174 आवेदन फार्म प्राप्त हुए है। इसमें सबसे अधिक नगर निगम फिरोजाबाद से 1921 एवं सबसे कम जिले में नई नगर पंचायत बनीं मक्खनपुर से मात्र 25 ने आवेदन किया है। नगर पालिका में शिकोहाबाद में सबसे अधिक 455, टूंडला में 271 एवं सिरसागंज में 49 ने सूची में नाम शामिल कराने को आवेदन किया है। नगर पंचायतों में सबसे अधिक एका नगर पंचायत में नए वोट बनवाने के लिए 982 ने आवेदन किया है। फरिहा में 287,जसराना में 182 तथा मक्खनपुर नगर पंचायत में मात्र 25 ने आवेदन किया है। नगर निकाय क्षेत्र से आए आवेदनों को बीएलओ के माध्यम से जांच कराने एवं अभिलेख देखने के साथ ही मतदाता सूची मे नाम शामिल कराने को फीडिंग किए जाने का काम प्रारंभ कर दिया है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करने का काम जिले की सभी पांच तहसीलों के साथ नगर पालिका,पंचायतों एवं नगर निगम क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। जिले की आठ निकायों में चार हजार से अधिक नए मतदाता जुड़ जाएंगे। मतदाता जुड़ने के साथ एक अप्रैल को नगर निकाय की मतदाता सूची प्रकाशित होंगी।