फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   More than 20 people sick in the village Peepria

गांव पीपरिया में 20 से ज्यादा लोग बीमार

Fri, 20 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
More than 20 people sick in the village Peepria
गांव पीपरिया में वायरल ने 20 से ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित बच्चों को लेकर परिवारीजन चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं। घर-घर चारपाईयां बिछी हुई हैं।
विज्ञापन

यमुना तलहटी के गांव पीपरिया में कई दिन से वायरल का प्रकोप बना हुआ है। बच्चों को तेज बुखार के साथ उल्टी, दस्त, जुकाम, खांसी है। बुखार की चपेट में विकास, आजाद, अर्चना, दीपक, रवीता, कुसमा, श्रीकांत, पुष्पेंद्र, लवकुश, सूरज, ब्रजेश कुमार, मायावती, बवीता, नीलेश, नैनोदेवी, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र व राजवीर सिंह हैं। वायरल का आलम यह है कि एक सदस्य ठीक नहीं हो पाता कि दूसरा उसकी चपेट में आ जाता है। एक ही परिवार के दो से चार सदस्य बीमार पड़े हुए हैं। इलाज के लिए मरीज प्राइवेट चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं। ग्रामीण स्वाइन फ्लू को लेकर भी चिंतित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन से अवगत कराया है, लेकिन चिकित्सक गांव में नहीं पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


लोग इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। आती व जाती हुई ठंड हमेशा नुकसान दायक होती है। इससे जुकाम, खांसी, बुखार होना आम बात है। मरीजों को किसी झोलाछाप के चक्कर में न फंसकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचना चाहिए। जहां मरीजों के इलाज की हर प्रकार की सुविधा है। टूंडला क्षेत्र में स्वाइन फ्लू जैसी कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  डा. संजीव वर्मा, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, टूंडला
फोटो-टूंडला के गांव पीपरिया में पीड़ित बच्चे-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed