फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Moradabad-Banda shine Suhag Nagari glass products

मुरादाबाद-बांदा में चमकेंगे सुहागनगरी के कांच उत्पाद

Thu, 10 Dec 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
 सुहागनगरी के कांच उत्पाद अब मुरादाबाद औश्र बांदा में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले की रौनक बढ़ाएंगे। हस्तशिल्प विपणन योजना के अंतर्गत आयोजित हस्तशिल्प मेलों में प्रतिभाग करने के लिए जिला उद्योग केंद्र ने इच्छुक हस्तशिल्पयों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हस्त शिल्पियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हस्तशिल्प मेलों का आयोजन किया जाता है। इन मेलों में हस्तशिल्पियों को भेजने के लिए जिला उद्योग केंद्र द्वारा पहल की जाती है। मेलों से हस्तशिल्पी अपने हुनर का प्रदर्शन कर कांच उत्पादों की चमक बिखेरते हैं। हस्तशिल्प मेलों में प्रतिभाग करने के लिए हस्त शिल्पियों द्वारा आकर्षक कांच के आइटम और खिलौने तैयार किए जाते हैं। वर्तमान में आधा दर्जन से अधिक हस्त शिल्पी  इटावा में आयोजित नुमाइश में प्रतिभाग कर रहे हैं। इटावा में 28 दिसंबर तक नुमाइश होगी। इसके बाद बांदा में 13 दिसंबर से हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां पांच दिवसीय आयोजन होगा। इसके बाद 20  दिसंबर से मुरादाबाद शहर में हस्तशिल्प मेला लगने जा रहा है। बांदा और मुरादाबाद में हस्तशिल्प मेले में प्रतिभाग करने के लिए हस्तशिल्पी में तैयारी में जुटे हुए हैं। इस संबंध में उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार  श्रीवास्तव ने बताया कि हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जनपद के हस्त शिल्पियों, जिनके हस्तशिल्प पहचान पत्र हैं, मेले में  प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना में सरकार द्वारा  स्टॉल शुल्क एवं परिवहन का अधिकतम 10 हजार सहायता राशि शिल्पकार को दिया जाएगा। बांदा और मुरादाबाद हस्तशिल्प मेले में प्रतिभाग के लिए इच्छुक आवेदन जल्द आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed