{"_id":"575582eb4f1c1b071d9c52ff","slug":"month-e-ramadan-moon-showing-first-rosa-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह-ए-रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह-ए-रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाजार सज गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान-उल-मुबारक का महीना सोमवार की शाम को चांद दिखते ही शुरू हो गया। चांद दिखने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी और सहरी की तैयारी में जुट गए। रात को मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गईं। मस्जिदों में आम दिनों की अपेक्षा कई गुना नमाजी पहुंचे। बाजारों में देर रात तक रौनक दिखी। मंगलवार को पहला रोजा होगा।
सोमवार की बाद नमाज मगरिब लोग माह-ए-रमजान का चांद का दीदार करने को मस्जिदों से लेकर घरों की छतों पर चढ़ गए। चांद का एलान होते ही मुस्लिमों में खुशी की लहर दौड़ गई। बाजार जाकर सहरी की तैयारी की। बाजारों में रोजेदारों के लिए चीजें आई हैं। देर रात तक लोग दूधफेनी और खजला खरीदते नजर आए। मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई।
मुस्लिम क्षेत्रों में सफाई और पेयजल व्यवस्था ध्वस्त
रमजान माह मंगलवार से शुरू हो रहा है लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते मुस्लिम क्षेत्रों में गंदगी, पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़कों पर नीचे तक झूलती बिजली केबलें हादसों को न्यौता दे रही हैं। शहर के नगला बरी, साठफुटा, अजमेरी गेट से लेकर सर्विस रोड पर जगह-जगह गंदगी, जलभराव की स्थिति नजर आई। थाना रामगढ़ रोड से लेकर जाटवपुरी पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी। मुख्य मार्ग पर गंदगी के बड़े-बड़े ढेर के साथ नालियां बजबजा रही थीं। शीतल खां रोड से सक्यूलर रोड तक भी सफाई व्यवस्था का कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। हुसैनी मस्जिद के आसपास गंदगी के ढेर नजर आए। वहीं क्षेत्रीय जनता पेयजल संकट को लेकर परेशान दिखी। मस्जिद के निकट स्थापित सबमर्सिबल से पानी भरने को खाली बर्तनों की कतार नजर आई। बिजली-पानी की समस्या को लेकर लोगों में खासा आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
19 दिन मे होगी तरावीह
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि मस्जिद आयशा में तरावीह 19 दिन में होगी। मुफ्ती अकरम मुस्तफा पढ़ाएंगे।
रमजान हैल्प लाइन आज से शुरू होगी
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। रमजान के पवित्र माह में इस्लामिक सेंटर की ओर से रमजान हैल्प लाइन सोमवार से प्रारंभ होगी। इसमें रोजा एवं जकात से संबंधित किसी भी सवाल को आलिम एवं मुफ्ती द्वारा बताया जाएगा। इसका समय सुबह दस बजे से 12 बजे तक एवं तीन बजे से पांच बजे तक रहेगा। इसके लिए मोबाइल नं. 9411965411,9045006777 पर संपर्क कर सकते हैं।
खाद्य पदार्थ भाव रुपए/किलो
स्पेशल खजूर 80 रुपये किलो
स्पेशल मठरी 40 रुपये किलोे
खोया मठरी 60 रुपये किलो
फैनी 80 रुपये किलो
सेंवईं 50 रुपये किलो
बनारस की सेंवईं 120 रुपये किलो
मक्खन मिक्स 120 रुपये किलो
केक रस्क 40 रुपये किलो
दिल्ली के फेन 120 रुपये किलो
मरोड़ी 120 रुपये किलो
रोजेदारों को गर्मी के चलते खासी सावधानी बरतनी होगी। धूप में कम से कम निकले। ठंडे में रहें। निकलते वक्त सिर, चेहरे को ढके रहें। बासी, अधिक तला भोजन, कटे फलों एवं बाजार के खाने से परहेज करें। ताकि शरीर में डिहाइड्रेशन या पानी की कमी न होने पाए।
डा. अजय अग्रवाल, फिजीशियन, फीरोजाबाद