फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Monsoon approaching, duct cleaning work unfinished

मानसून निकट, नाला सफाई कार्य अधूरा

Thu, 09 Jun 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Monsoon approaching, duct cleaning work unfinished
मानसून निकट, नाला सफाई कार्य अधूरा - फोटो : अमर उजाला
जून में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता हैं, लेकिन शहर के नालों की अभी तक सफाई तक नहीं हुई। शहर में अभी तक नालों की तलीझाड़ सफाई का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे हालात में नई आबादी, निचले इलाकों सहित प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

 केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे जल्द ही अच्छी बारिश होने की उम्मीद जागी है। बरसात शुरू होने के साथ जलभराव से होने वाली परेशानी को देखते हुए नई आबादी, मुस्लिम क्षेत्रों से लेकर निचले इलाकों की जनता की चिंता बढ़ गई हैं। इन क्षेत्रों में अभी तक निगम नालों की तलीझाड़ सफाई का कार्य पूरा नहीं किया है। निगम सीमा के तहत करीब छोटे-बड़े 50 नाले हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए 15 अप्रैल से नालों की सफाई कार्य शुरू कराया था। नालों की सफाई के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ ही जेसीबी मशीन, लोडर, सफाई वाहन लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

बाक्स--
अभी तक इन क्षेत्रों में साफ नहीं हो सके नाले
मथुरा नगर से रहना की पुलिया तक, सुहाग नगर टंकी से सीवर पंप हाउस तक, डाकखाना रोड सुहाग नगर, शीतल खां रोड, हाजीपुरा, आकाशवाणी रोड, आसफाबाद चौराहे से फल मंडी तक, सैलई पुलिया से बंबा रोड, कोटला रोड पुलिया तक, नगला करन सिंह,अलंकार रोड, चंद्रवार गेट से छारबाग तक, बोधाश्रम रोड, बंबा चौराहे से कोटला रोड मंडी समिति तक, दुर्गा नगर वाल्मीकि बस्ती से राजेंद्र विश्राम गृह तक, आसफाबाद बंबा से रसूलपुर तक एक साइड, कोटला चुंगी से नगला बरी, रैपुरा रोड, कोहिनूर रोड, कोटला रोड से झील की पुलिया होते हुए रेलवे पुल तक नाला, रहना रोड का नाला अभी तक साफ नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने अप्रैल माह में नालों की तलीझाड़ सफाई का कार्य शुरू करा दिया था। शहर के नालों की सफाई का कार्य लगातार जारी है। अभी तक 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष नालों की सफाई का कार्य भी 25 जून तक पूर्ण करा दिया जाएगा। 
प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed