{"_id":"6450081ddbc95e5ad808f7f4","slug":"monkeys-bit-a-woman-who-got-down-from-the-train-to-get-kulfi-had-to-leave-the-train-firozabad-news-c-25-1-143134-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रेन से कुल्फी लेने उतरी महिला को बंदरों ने काटा, छोड़नी पड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रेन से कुल्फी लेने उतरी महिला को बंदरों ने काटा, छोड़नी पड़ी ट्रेन
Tue, 02 May 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कुल्फी लेने उतरी महिला को बंदरों ने काटा, छोड़नी पड़ी ट्रेन
- रेलवे स्टेशन पर बंदरों का उत्पात, ट्रेन रुकते ही प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं सैकड़ों बंदर
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। रविवार रात को कुल्फी लेने ट्रेन से उतरी महिला रेलयात्री पर बंदरों ने हमला बोलकर बांह से मांस नोंच लिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। इसके चलते परिवार को ट्रेन से उतरना पड़ा। उपचार के बाद परिवार दूसरी ट्रेन के लिए रवाना हुआ।
घटना रविवार रात आठ बजे की है। गुजरात के सोमनाथ निवासी भावना बेन अपने परिवार के साथ अजमेर-सियालदा एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहीं थीं। ट्रेन टूंडला के प्लेटफार्म नंबर सात पर रुकी तो सामने कुल्फी की स्टॉल देख कुल्फी लेने उतर गईं। वह कुल्फी लेकर जैसे ही चली बंदरों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। वह बचाव के लिए चिल्लाई। बंदरों ने उनकी बाजू का मांस नोंच लिया। जिससे वह छटपटाकर गिर गईं। घटना देख उनकी बेटी पूजा और दामाद समीर प्रजापति व अन्य रिश्तेदार भी ट्रेन से उतर आए।
परिजन ने ट्रेन से सामान उतार लिया तथा ट्रेन छोड़ उन्हें उपचार के लिए ले गए। बाजार से उपचार के बाद परिवार स्टेशन पहुंचा तथा दूसरी ट्रेन की जनरल टिकट लेकर रात सवा नौ बजे अवध एक्सप्रेस में सवार होने का प्रयास किया, किंतु भीड़ के चलते ट्रेन में चढ़ नहीं सका। रात 12 बजे करीब वैशाली एक्सप्रेस में सवार होकर परिवार गंतव्य के लिए रवाना हुआ। इस बीच कानपुर श्यामनगर जा रही महिला सीनू पर बंदर ने हमला बोला, लेकिन उसके पीछे चल रहे यात्रियों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
बंदरों को पकड़वाने के लिए पहले प्रस्ताव भेजा था। अब नया प्रपोजल भेजा है। बंदरों को स्टेशन से भगाने के लिए बड़ी एलईडी लगवाई जाएंगी, जिसमें लंगूर उछलकूद करते दिखाई देंगे, जिससे बंदर स्टेशन से भाग जाएंगे। यह प्रक्रिया इसी माह में पूरी हो जाएगी।
सुजीत कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक टूंडला