फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Monkeys are creating havoc in Tilak Nagar, children are being attacked

Firozabad News: तिलक नगर में बंदरों का उत्पात, बच्चों पर हो रहे हमलावर

Tue, 10 Jun 2025 07:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Jun 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Monkeys are creating havoc in Tilak Nagar, children are being attacked
बंदरों के हमले से घायल बालक राघव। संवाद
- क्षेत्रीय नागरिकों ने पकड़वाए जाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तिलक नगर में बंदरों के उत्पात इन दिनों बढ़ता जा रहा है। बंदर बच्चों पर हमला करने लगे है। क्षेत्रीय नागरिकों की मानें तो करीब छह लोगों को अभी तक शिकार बना चुके हैं। खूंखार हो रहे बंदरों को नगर निगम प्रशासन से पकड़वाए जाने की मांग की है। ताकि इस तरह की घटनाएं रुक सकें।
नगर निगम के वार्ड संख्या 26 तिलक नगर के साथ आस-पास के मोहल्लों में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हेमंत कुमार गुप्ता के बेटे राघव गुप्ता पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसके कारण उसके काफी चोट आई है। वह बच्चे का इलाज कराने को मजबूर हो गया। हेमंत का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ट्यूशन पढ़कर लौट रही बेटी महक पर भी बंदरों ने हमला कर दिया। इससे पूर्व दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय की छात्रा पर बंदरों ने हमला करने के साथ काट लिया था। अनुराधा (50) एवं संजय (25) को भी काट लिया था। तिलक नगर,सुभाष कालोनी के साथ ओझानगर में लगातार बंदरों के काटने की घटनाएं सामने आ रहीं है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, मनोज शुक्ला, राकेश मथुरिया, लाल बहादुर यादव, डा.महेंद्रनाथ श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा ने बंदरों को पकडवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed