फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Monday was the coldest day in Suhagnagari, the temperature reached five degrees

Firozabad News: सुहागनगरी में सोमवार का दिन रहा सबसे ठंडा,पांच डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 02 Jan 2023 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Monday was the coldest day in Suhagnagari, the temperature reached five degrees
शीत लहर और सर्दी से कंपकंपाते लोग आग के सहारे बैठे हुए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी का तापमान सोमवार को एक डिग्री और लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने के कारण शीतलहर का प्रकोप हावी रहा। पूरे दिन जमीन से आसमान तक कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। हर कोई सर्दी से बचाव का इंतजाम करता दिखाई दिया। स्कूल कालेजों में समय से पहले ही छुट्टी कर दी गई। सुबह देर से खुले बाजार शाम को जल्दी बंद हो गए। कोहरे में वाहनों की गति धीमी रही।
विज्ञापन

नए वर्ष के पहले दिन एक जनवरी 2023 को पारा न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पर था। सोमवार को पारा पांच डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इसके कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। जिले में प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल तो 14 जनवरी तक के लिए बंद करने के आदेश बीएसए ने जारी कर दिए। लेकिन इस आदेश के बाबजूद प्राइवेट स्कूल, सीबीएसई स्कूल, आईसीएससी स्कूलों में बच्चे जाते दिखाई दिए। स्कूलों में छात्र-छात्राएं तो पहुंचे लेकिन शीतलहर के कारण पढ़ाई नहीं हो सकी। बच्चे सर्दी के कारण स्कूल टाइम में ठिठुरते रहे। प्रतिष्ठानों पर भी पूरे दिन लोग अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए।
विज्ञापन

आलू और सरसों की फसल पर असर
सुहाग नगरी में जिस तरह से सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंच जाने के साथ पाला गिरने की संभावना काफी बढ़ गई है। पाला गिरने के कारण सीधे आलू की फसल के साथ-साथ सरसों की फसल पर असर पड़ेगा। क्योंकि इनके ऊपर गिरने वाला पानी जम जाएगा। इससे आलू की पत्तियों को नुकसान पहुुंचेगा। पत्तियां प्रभावित होंगी तो फिर फसल को मिलने वाला खाना कम मिलेगा और इसके साथ पैदावार प्रभावित होगी। सरसों की फसल के दाना भी कमजोर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंधक का करें छिड़काव : कृषि वैज्ञानिक
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव कहते है कि पाला आलू एवं सरसों दोनों की फसलों के लिए हानिकारक है। रात्रि दस बजे से पहले किसानों को फसलों की हल्की सिंचाई करनी चाहिए। उद्यान की फसल जैसे आलू की फसल के लिए घुलनशील गंधक 80 प्रतिशत डब्ल्यूपी को दो से ढाई ग्राम मात्रा प्रति लीटर के हिसाब से मिलाकर, दो सौ लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ में छिड़काव कराएं। इससे पाले का प्रभाव कम होगा। उन्होंने पशु पालकों से कहा कि वह अपने पशुओं को दिसंबर से फरवरी तक छांव में बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed