{"_id":"6776c9f52492817b4c081146","slug":"monarch-hotels-submersible-disconnected-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-140090-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मोनार्क होटल के सबमर्सिबल का कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मोनार्क होटल के सबमर्सिबल का कनेक्शन काटा
Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करते अधिकारी।
- फोटो : कार्रवाई करते अधिकारी।
फिरोजाबाद। बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन करने वाले औद्योगिक संस्थान प्रशासन के रडार पर आ गए हैं। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने बृहस्पतिवार को होटल मोनार्क के सबमर्सिबल के कनेक्शन को काट दिया। वहीं फिरोजाबाद क्लब सहित पांच इकाइयों, एक मैरिज होम और एक होटल को अंतिम चेतावनी का नोटिस थमा दिया।जिले में 750 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां और संस्थाएं बगैर एनओसी प्रतिदिन लाखों लीटर भूगर्भ जल का दोहन कर रहीं हैं। व्यवसायिक कार्य के लिए भूगर्भ जल का दोहन कर रहीं इन सभी इकाइयों को बीते दिनों में कई बार नोटिस जारी किए गए। भूगर्भ जल संरक्षण संस्थान की ओर से जारी नोटिस की अनदेखी कर रहीं इन सभी इकाइयों पर डीएम के निर्देश पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीम ने शहर में करीब नौ व्यवसायिक स्थलों पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भूगर्भ जल दोहन को जरूरी एनओसी नहीं दिखाने पर होटल मोनार्क के सबमर्सिबल का कनेक्शन काट दिया। वहीं फिरोजाबाद क्लब वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में गंदा पानी प्रवाहित होते मिला। क्लब प्रबंधन को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में गंदा पानी प्रवाहित नहीं कराने को चेतावनी के अलावा एनओसी हासिल करने की हिदायत दी। तहसीलदार सदर की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल एंड मैरिज होम जीआर प्लाजा, डीलक्स ग्लास, मीरा ग्लास, आलोक ग्लास, फारूखी ग्लास एवं होटल पैराडोर के संचालकों को 10 दिन के भीतर भूगर्भ जल दोहन को जरूरी एओसी हासिल करने अन्यथा संस्थान सील करने की चेतावनी जारी की। टीम में तहसीलदार सदर सरिता भारतीय, पीसीबी के अवर अभियंता अमनदीप, वरिष्ठ हाईडोलोजिस्ट अवधेश भाष्कर, अवर अभियंता राजकुमार एवं सहायक प्रबंधक उद्योग पूजा सिंह शामिल रहे।