फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mokshakalyanak festival celebrated by Lord Munisuvratnath

भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मनाया मोक्षकल्याणक महोत्सव

Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mokshakalyanak festival celebrated by Lord Munisuvratnath
सुहाग नगर स्थित जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक महोत्सव के दौरान जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : FIROZABAD
भगवान मुनि सुव्रत नाथ का मनाया मोक्षकल्याणक महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी6
फिरोजाबाद। शहर के जैन मंदिरों में भगवान मुनिसुव्रतनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव की धूम रही। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सुहाग नगर विधिविधान के साथ लाडू चढ़ाया गया। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य राम प्रकाश पंकज जैन, चक्रेश जैन, पीयूष जैन, प्रमोद कुमार जैन, गिरीश चंद्र जैन टोनी जैन को प्राप्त हुआ। मंगल कलश स्थापना संजीव जैन, हर्ष जैन, मंगल दीप की स्थापना ज्ञानचंद्र जैन ने की। सम्यक चरित्र लाडू रामप्रकाश, सुलोचना जैन, सम्यक ज्ञान लाडू- मुकेश जैन, सैकी जैन, सम्यक दर्शन लाडू रजत जैन, अभिषेक जैन द्वारा चढ़ाया गया। अटावाला जैन मंदिर में सुबह अभिषेक पूजन के बाद देव, शास्त्र गुरु, भगवान नेमिनाथ, मुनिसुव्रत नाथ की पूजा करके निर्वाण कांड का पाठ किया गया। भगवान के जयकारों के बीच लाढू चढ़ाए गए।
विज्ञापन

खैरगढ़ में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया
खैरगढ़। कस्बा खैरगढ़ स्थित मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। महिलाओं द्वारा मंगल संगीत कार्यक्रम हुआ।
48 दीपक जलाकर किया भक्तांबर पाठ
फिरोजाबाद। एकत्व सागर महाराज का प्रथम दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तांबर पाठ का आयोजन किया गया। 48 दीपक जलाए गए।
भक्तिभाव से मनाया गया मुनि सुव्रतनाथ भगवान का लाड़ू महोत्सव
टूंडला। बुधवार को अतिशय क्षेत्र मोहम्मदाबाद स्थित जैन मंदिर पर मुनि सुव्रतनाथ भगवान का लाड़ू महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम के समय भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाड़ू महोत्सव से पूर्व भगवान सुव्रतनाथ को भक्तों द्वारा पंचामृत अभिषेक कराया गया। इसके बाद भगवान सुव्रतनाथ के जीवन चरित्र पर प्रवचन हुए। करीब साढ़े तीन सौ वर्ष पुराने मंदिर के महत्व के चलते यहां प्रतिदिन भक्तों की भीड़ रहती है। बुधवार को नगर के संदीप जैन द्वारा सबसे बड़ी बोली लगाकर भगवान को लाड़ू चढ़ाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए और शाम के समय भजन संध्या की गई। इस दौरान सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

चंद्र गुप्त जैन, समुंद्रगुप्त जैन, पंकज जैन, राजू जैन, विपुल जैन, गुडडू जैन, आलोक जैन, योगेश जैन, पंकज जैन, गुंजन जैन, पवित्रा जैन, लता जैन, सोनम जैन, अर्चना जैन, पूनम जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed