फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   moharram

कोरोना संक्रमण के चलते नहीं निकलेंगे मोहर्रम के जुलूस

Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
moharram
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों ने जिला मोहर्रम कमेटी एवं ताजियेदारों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। वहीं कुछ ताजियेदारों ने तो सामाजिक दूरी बनाते हुए पांच-पांच के हिसाब से अनुमति दिए जाने की मांग रखी। पुलिस प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही मोहर्रम को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। रविवार को थाना दक्षिण के प्रांगण में जिला मोहर्रम कमेटी की बैठक की गई। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोहर्रम कमेटी के कई पदाधिकारी एवं करबला कमेटी के अध्यक्ष मौजूद थे। काफी मंथन के बाद कोरोना संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया कि मोहर्रम का कोई जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन

कोई ऐसा काम नहीं करें ताकि भीड़ एकत्रित हो। घरों पर ताजियों को रख सकते हैं लेकिन कोई जुलूस निकाले ऐसा संभव नहीं होगा। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि पांच-पांच लोगों के साथ ही ताजियों को दफन किए जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने भरोसा दिया कि मोहर्रम की मजलिसें इमामबाड़ा के साथ अन्य स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए की जाएंगी। हमारा प्रयास रहे कि शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाए। शीशग्रान दरगाह के सज्जादा नशीन गुलाम समदानी मियां, जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इकबालउद्दीन एडवोकेट, शिया यूथ कन्वेंशन के अध्यक्ष मंसूर रिजवी, दक्षिण क्षेत्र मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इकबाल वारसी, रामगढ़ क्षेत्र से नूर नवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed