{"_id":"6a57cfb17a860956df05fb13","slug":"mob-attacked-after-being-stopped-from-hurling-abuses-outside-the-house-fir-registered-following-court-order-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179681-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर के बाहर गाली देने से रोकने पर भीड़ ने बोला था धावा, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर के बाहर गाली देने से रोकने पर भीड़ ने बोला था धावा, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 15 Jul 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर में घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे युवकों को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। डांटकर भगाए जाने से गुस्साए युवक करीब 100 लोगों की भीड़ के साथ लाठी-डंडे और हॉकी लेकर पीड़ित के घर में घुस आए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पंकज कुमार के अनुसार, बीती 17 फरवरी की शाम मोहल्ले के कुछ लड़के उनके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। पीड़ित के भाई संजय ने जब उन्हें डांटकर भगाया, तो करीब आधे घंटे बाद आरोपी बड़ी संख्या में भीड़ लेकर आए और घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से दरवाजा पीटा और गाली-गलौज की। यूपी-112 पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।