{"_id":"586ceccd4f1c1b0f7815a0de","slug":"mlc-has-made-hunger-strike-over-shicshamitron","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी ने शिक्षामित्रों की भूख हड़ताल कराई खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी ने शिक्षामित्रों की भूख हड़ताल कराई खत्म
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकास भवन के प्रांगण में चल रही असमायोजित शिक्षा मित्रों की भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों को धरने से उठाया। उन्होंने असमायोजित शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया कि जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता कर मानदेय बढ़वाने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि 16 साल से कार्य कराने बावजूद भी प्रदेश सरकार शिक्षा मित्रों के भविष्य पर निर्णय नहीं ले सकी है। शिक्षामित्रों की पीड़ा सुनने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। मंगलवार रात जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेवमणि पहुंचे थे। वहीं बुधवार सायं एमएलसी डा. दिलीप यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जुलूस पिलाकर धरने का समाप्त कराया। भूख हड़ताल में रहीसपाल, ओमकार सिंह, योगेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुधा यादव, नीलम यादव, धीरेंद्र, सायरा बानो, राजकुमार आदि रहे।