फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLAs are now cutting the ribbon for the works of former MP Raj Babbar

सांसद राजबब्बर के कार्यों का अब फीता काट रहे हैं विधायक ी

Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
MLAs are now cutting the ribbon for the works of former MP Raj Babbar
फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि एक नवंबर से पूरे जिले में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिले की सभी 564 ग्राम पंचायतों में सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद राजबब्बर के द्वारा जो कार्य स्वीकृत कराए गए थे उनका श्रेय लेकर फीता काटने का काम एक विधायक कर रहे हैं। वह जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय बाईपास रोड स्थित घर संसार पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा सदस्यता अभियान में जिला कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम सभा कमेटी के पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों के प्रस्ताव कांग्रेस के पूर्व सांसद राजबब्बर ने दिए थे। उनके स्वीकृत कार्यों के ही पूर्ण होने पर विधायक फीता काटने का काम कर रहे हैं, यह निंदनीय है। कांग्रेस के विकास कार्यों का श्रेय लूटना बेहद गलत है। नगर निगम द्वारा सड़कों के गड्ढ़ों को भरवाने के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। शहर में कोई सड़क नहीं बनाई जा रही है। इस दौरान जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, विपिन धारिया, जिला महासचिव दुष्यंत कुमार धनगर, ब्लॉक अध्यक्ष एका संतोष लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष हाथवंत चोब सिंह वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नारखी धीरेंद्र सिंह जुरैल, रामकुमार रावत, सलमान, विपिन चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed