फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLA Mukesh Verma placed under house arrest in Shikohabad

Firozabad: नजरबंद किए गए विधायक मुकेश वर्मा...दलित परिवार से मिलने जाने वाले थे, पुलिस ने घर पर ही रोक लिया

Mon, 29 Sep 2025 11:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:02 PM IST
सार

आगरा जनपद के ही गांव जिजौली में एक दलित परिवार के साथ घटना घटी थी। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। विधायक भी वहां जाने वाले थे।

विज्ञापन
MLA Mukesh Verma placed under house arrest in Shikohabad
विधायक को घर में किया नजरबंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गांव जिजौली में दलित परिवार के साथ हुई घटना में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के शिकोहाबाद विधायक को थाना उत्तर पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर लिया। शिकोहाबाद विधायक उस दौरान फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। सपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली को शोषित वर्ग की आवाज दबाने के षड़यंत्र की संज्ञा दी।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा फिरोजाबाद स्थित जलेसर रोड पर सोमवार को अपने आवास पर मौजूद थे। उन्होंने बातचीत में बताया कि आगरा जनपद के ही गांव जिजौली में एक दलित परिवार के साथ घटना घटी थी। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। 
विज्ञापन


इसके चलते समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में गांव जिजौली में दलित परिवार के दुख में शामिल होने पहुंचने वाले थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की इस रणनीति की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। थाना उत्तर पुलिस ने शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed