फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Missing woman dies after being hit by train

Firozabad News: गुमशुदा महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue, 23 Jul 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Missing woman dies after being hit by train
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र से एक विवाहिता ससुराल में हुई घरेलू कलह के कारण मायके जाने की बात कहकर चली गई। जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। विवाहिता की शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास व देवर को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से शिकायत की है। आगरा एत्माद्दौला के गोकुलपुर निवासी सूरज ने खैरगढ़ थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 20 जुलाई को खैरगढ़ के निकाऊ स्थित ससुराल से उसकी बहन गुड्डी देवी कलह होने पर मायके जाने की बात कहकर चली गई थी। 21 जुलाई को बहनोई ऋषि कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 जुलाई को जानकारी हुई कि एक अज्ञात महिला की शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। अस्पताल जाकर पहचान अपनी बहन के रूप में की। उसने बताया कि उसकी बहन की मौत के जिम्मेदार पति रिषी कुमार, देवर संतोष व कुसमा देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed