{"_id":"5773d78d4f1c1b454879a7c3","slug":"missing-from-the-mr-nagla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला बीच से एमआर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला बीच से एमआर लापता
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
नगला बीच से एमआर लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों के पास गया एक मेडीकल रिप्रजेंटेटिव रहस्यमय हालात में लापता हो गया। देररात तक घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
थाना टूंडला के गांव जलोपुरा निवासी धीरी सिंह (44) पुत्र तिलक सिंह दवाइयों की कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है। साथ ही वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। मंगलवार को वह अपने साथी अनूप राजौरिया निवासी सुहाग नगर फीरोजाबाद के साथ नगला बीच गया था। नगला बीच में चिकित्सकों से मुलाकात कर वह प्रतिष्ठा मेडिकल स्टोर पर बैग रखकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया। अपना काम खत्म कर वहां पहुंचे साथी अनूप राजौरिया ने धीरी सिंह का इंतजार किया, लेकिन देर शाम तक वह नहीं लौटे। इस पर अनूप ने धीरी को मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद अनूप ने धीरी सिंह के परिवारीजनों से संपर्क किया लेकिन वह घर पर भी नहीं थे। परिवारीजनों और साथी अनूप ने काफी देर तक धीरी सिंह की तलाश की, लेकिन उसका कोइ सुराग नहीं लग सका। एमआर के रहस्यमय हालात में लापता होने पर परिवारीजनों ने नारखी पुलिस को अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी।