{"_id":"66c35cfc94f7d404be0195a7","slug":"miscreants-made-old-lady-unconscious-in-firozabad-looted-her-cash-and-jewellery-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा को किया बेहोश, नकदी और जेवर लूट ले गए बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा को किया बेहोश, नकदी और जेवर लूट ले गए बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 19 Aug 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:32 PM IST
सार
सुहागनगरी में नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा को बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवर लूट ले गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और जेवर लूट ले गए बदमाश
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को भाई को राखी बांधने के लिए आ रही वृद्धा को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नकदी और आभूषण लूट ले गए। वृद्धा बेहोशी की हालत में संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास पुराने खंडहर में मिली। उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जनपद इटावा के महामाई निवासी शकुंतला देवी (65) सोमवार सुबह सात बजे करीब भाई विष्णु भगवान शर्मा को राखी बांधने शिकोहाबाद के मेलावाला बाग आ रही थीं। सुबह 10 बजे वृद्धा ने अपने भाई से फोन पर बात की और कुछ ही देर में घर आने की बात कही। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजन को चिंता हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित विष्णु भगवान शर्मा ने पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने पीड़ित से भी अस्पताल एवं अन्य स्थानों पर तलाश करने के लिए कहा और खुद भी वृद्धा की तलाश में जुट गई। विष्णु जब बहन की तलाश में चिकित्सालय पहुंचे, तो वृद्धा संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पासस्थित पुराने खंडहर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
वृद्धा को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वृद्धा के भाई ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास से एक जंजीर, नकदी एवं मोबाइल लेकर भाग गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं उनकी टीम आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
