फिरोजाबाद। कारगिल शहीद की प्रतिमा को किसी शरारतीतत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर पूर्व सैनिकों ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं शहीद की पत्नी अवधेश देवी ने इस आशय का एक शिकायतीपत्र थाना पुलिस को दिया है।
कारगिल में शहीद हुए पैरा कमांडो विशेष कार्यबल हेमसिंह की प्रतिमा उनके पैतृक गांव नगला खेड़ा उडेसर-वसुंधरा मार्ग पर स्थापित है। सोमवार रात को किसी शरारती तत्व ने शहीद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों में रोष की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पूर्व सैनिकों व पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेश्वर यादव, जितेंद्र फौजी, रवीश कुमार फौजी, जयप्रकाश, पूरन सिंह, रविद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने भी शहीद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को पता कर सख्त कार्रवाई की मांग की हैै। वहीं इस मामले में शहीद की पत्नी अवधेश देवी ने थाना पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है।