{"_id":"5f849f868ebc3e9bb604de9e","slug":"misbehave-with-team-firozabad-news-agr4634086198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमूल्य की वसूली के दौरान टीम से अभद्रता, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमूल्य की वसूली के दौरान टीम से अभद्रता, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जलमूल्य की वसूली करने गई टीम से सोमवार को रसूलपुर गली नंबर एक में बकाएदार ने अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने अभद्रता के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जलमूल्य की वसूली के लिए जलकल विभाग द्वारा ओमनगर, नया रसूलपुर और हिमायूंपुर में डोर टू डोर अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्रवर्तन दल और जलकल विभाग की टीम वसूली के लिए रसूलपुर गली नंबर एक निवासी शमशाद के यहां पहुंची। शमशाद पर करीब साढे़ आठ हजार रुपये बकाया है। इसको लेकर शमशाद और विभागीय कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान शमशाद ने टीम के साथ अभद्रता कर दी।
मामला बढ़ता देख प्रवर्तन दल की सूचना पर रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शमशाद को थाना रसूलपुर ले गई। प्रवर्तन दल की टीम के प्रभारी राजेश तोमर ने बताया कि शमशाद ने जलकल विभाग व प्रवर्तन दल की टीम के साथ अभद्रता की। साथ ही प्रवर्तन दल के कर्मचारियों की वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
मामले में टैक्स निरीक्षक अरविंद्र ने थाना रसूलपुर पुलिस को तहरीर दी है। अन्य क्षेत्रों में अभियान के दौरान 127500 राजस्व वसूल किया गया। वहीं चार कनेक्शन भी काट दिए गए। जलमूल्य अदा न करने वाल छह लोगों को नोटिस दिए गए हैं।