{"_id":"d94c711630da44caaba2fb69becb2c40","slug":"mining-vessel-shining-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनके बर्तन,चमका सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनके बर्तन,चमका सोना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजार में खूब धन वर्षा हुई। बर्तन बाजार जहां देर रात्रि तक खनकता रहा वहीं सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखी। इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में जरूर कम ग्राहक दिखाई दिए। बाजारों में खरीददारी के साथ ही दीपावली के पूजन की सामग्री आदि की भी खरीददारी होती रही।
धनतेरस वाले दिन सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने को लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सोने, चांदी की दुकानों पर ग्राहक दिखाई दिए तो वहीं बर्तन वाली गली गुलजार रही। बर्तन विक्रेता सुनील कुमार गुप्ता ने अब बाजार में स्टेनलेस (स्टील) की डिमांड सर्वाधिक है। स्टील 120 रुपये से शुरू होकर 160 से 180 रुपये व 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। गतवर्ष के सापेक्ष इस बार बाजार कुछ हल्का है। वहीं चांदी का सिक्का दस ग्राम गोल 390 रुपये तथा चौकोर 410 रुपये में मिल रहा था। दीपावली के दिन पूजन करने के लिए गणेश लक्ष्मी के साथ ही यंत्रों की खरीद की गई। सीता ज्वेलर्स के मनोज अग्रवाल ने कहा कि चांदी के सिक्का एवं गणेश लक्ष्मी की डिमांड सर्वाधिक है। बाजार में जो चमक होनी चाहिए वह इस बार नहीं है। इसका बड़ा कारण पंचायत चुनाव के कारण ग्रामीण अंचल से ग्राहकों का कम आना है। ज्वेलर्स प्रांजल गुप्ता ने कहा कि सर्राफा बाजार की स्थिति ठीक है। ग्राहक दीपावली के साथ शादी समारोहों के आभूषणों की भी खरीदारी कर रहा है।
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में कम दिखी भीड़
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रानिक्स बाजार में ग्राहकों की भीड़ कुछ कम दिखाई दी। दुकानदार इसका बड़ा कारण आन लाइन शापिंग को मान रहे हैं। आनंद मीत्तल ने कहा कि इस बार इलेक्ट्रानिक्स सामानों के बजाय फर्नीचर की डिमांड अधिक है। ब्रजेश प्लाजा के ब्रजेश यादव का कहना है कि धनतेरस के दिन भी 51 हजार में शादी के ही पैकेज की डिमांड सर्वाधिक रही।
विज्ञापन
खूब बिकी बाइकें
वीनस आटो के आशीष वर्मा ने कहा धनतेरस पर बाइकों की डिमांड खूब रही। करीब 275 बाइकें शाम को छह बजे तक उठ गई थीं। हालांकि गत वर्ष से कुछ कम उत्साह दिखा। बंसल आटो के अमोल बंसल ने कहा कि इस बार गैस्टो की डिमांड सर्वाधिक रही। कमलेश ऑटो के अंकित अग्रवाल ने कहा कि चुनाव एवं किसानों की फसलों की बर्बादी के कारण गाड़ियों की डिमांड पहले की अपेक्षाकृत कम ही रही। 15 गाड़ियां एक दिन में उठ गईं।
बाजारों में सक्रिय रहा पुलिस फोर्स
धनतेरस के दिन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस प्रशासन सुबह से अलर्ट रहा। नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी राजेश चौधरी सुबह से बाजार में सक्रिय थे। बर्तन वाली गली, सर्राफा बाजार के साथ ही अन्य बाजारों में पुलिस बल मुस्तैद रहा। सिनेमा चौराहा व छोटे चौराहे से बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया।
अग्रसेन जयंती समिति ने सजवाया बाजार
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के वीरेंद्र बंसल, अजय अग्रवाल कलई तथा यशपाल सिंह के नेतृत्व में बाजार में सजावट की गई। सिनेमा चौराहा से लेकर घंटाघर तक बाजार सजा दिखाई दिया। ग्राहकों को बाजार में आने के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई।