{"_id":"9158cf4f1eb9a61daac724bfc6a835a2","slug":"millions-stolen-from-three-locations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों से लाखों का सामान चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 30 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी राजा का ताल के निकट नागरू चौराहे स्थित मकान, शराब की दुकान और कैंटीन को चोरों ने रविवार रात अपना निशाना बनाया। चोर घर की अलमारी का ताला तोड़कर, शराब की दुकान और कैंटीन की छत काटकर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और शराब चोरी कर ले गये। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
थाना टूंडला की पुलिस चौकी राजा का ताल क्षेत्र के नागऊ चौराहा निवासी सतीशचंद्र पुत्र स्व. रामबाबू यादव का परिवार रविवार रात सो रहा था। मकान के ऊपर बने कमरे में पत्नी शशी के अलावा दो बच्चे सौरभ और गौरव सो रहे थे। देर रात चोर घर में प्रवेश कर गए और ऊपर बने कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी, पायल, टीवी, साइकिल, इनवर्टर, बैटरी, नकदी, कीमती कपड़े एवं अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। इसी क्रम में चोरों ने नागऊ चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान और पास बनी कैंटीन की छत काट दी। चोर शराब की दुकान और कैंटीन से हजारों रुपये की शराब एवं करीब 17 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ितों ने तहरीर दी है।